फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण, एमडीए ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बिना मानचित्र पास कराए अवैध प्लाटिंग पर निर्माण कराया जा रहा था। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिए, लेकिन कोई अभिलेख प्रस्तुत नहंीं किए गए और न ही निर्माण रोका गया। इस पर बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण ढहा दिए।
विज्ञापन

एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तौफीक, रहमत अली, सलीम और सईद निवासीगण मुगलपुर उर्फ अगवानपुर, मुरादाबाद ने यहां कर्बला रोड पर अवैध प्लाटिंग की है। करीब 20 बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास कराए प्लाट काट दिए। साथ ही निर्माण शुरू करा दिए। प्राधिकरण के संज्ञान में आते ही उत्तर प्रदेश नगर एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत वाद योजित करते हुए नोटिस दिया गया। निर्माण कर्ताओं को कहा गया कि वह निर्माण गिराकर एमडीए को सूचित करें, लेकिन नोटिस लेने के बाद भी न तो निर्माण कार्य बंद किया गया और न ही अभिलेख दिखाए गए। सचिव ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों ने अपना पक्ष रखने के लिए अवसर प्रदान किए, लेकिन बंद नहीं किए गए, जिस पर प्राधिकरण के सशक्त अधिकारी ने निर्माण ध्वस्त करने का आदेश पारित कर दिया। बुधवार को सचिव के निर्देश पर जोन प्रभारी, क्षेत्रीय अवर अभियंता, प्राधिकरण कर्मचारी और थाना सिविल लाइंस के पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों को ढहा दिया गया। इधर एमडीए सचिव ने लोगों से अपील की है कि वह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण करें अन्यथा प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें