फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जल्द शुरू होगा कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर कला-पाकबड़ा मार्ग का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर कला-पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। 20 फरवरी को टेक्निकल और 23 को पूरा टेंडर खुलेगा। डींगरपुर से एसईजेड तक की सड़क फोर लेन की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने मुरादाबाद में स्पेशल इकोनामिक जोन (एसईजेड) रतनपुर कला को ध्यान में रखते हुए कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर कला-पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए 39.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस मामले में 31 जनवरी को संयुक्त सचिव सोमनाथ ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजकर बताया कि डींगरपुर से एसईजेड तक (युसूफपुर नगलिया तक) पांच किलोमीटर की सड़क दो से चार लेन की जाएगी।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील सागर ने बताया कि अभी सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। उसे दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस दौरान सड़क की चौड़ाई में आने वाले पेड़ काटे जाएंगे। विद्युत खंभों को हटाने का कार्य किया जाएगा। कुंदरकी से डींगरपुर और एसईजेड से पाकबड़ा तक आठ किलोमीटर मार्ग पहले से ही फोर लेन हैं। फोर लेन मार्ग की मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग के लिए जनवरी 2021 में भी प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन धनाभाव के चलते सड़क निर्माण की मंजूरी नहीं मिल सकी थी। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद सड़क को स्वीकृत कर धन आवंटित किया गया।



औद्योगिक क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है सड़क
कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर कला-पाकबड़ा मार्ग करीब 16 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए मंडलायुक्त ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव लोनिवि को 16 सितंबर 2022 को पत्र भेजा था। बताया क इस मार्ग के दोनों ओर एसईजेड परिसर है। यहां कई फैक्टरियां लगी हैं। इसके कारण विदेशी प्रतिनिधिमंडल एसईजेड परिसर में आते रहते हैं। एफसीआई गोदाम और एसईजेड परिसर में भारी वाहनों और कंटेनरों का आवागमन रहता है। यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 509 और एनएच 09 को जोड़ने के कारण व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव की बैठक के दौरान भी इस मार्ग का मुद्दा उठा था। इसके बाद लखनऊ स्थित व्यय एवं वित्त समिति की बैठक के दौरान रोड को बनाने के लिए मंजूरी दी गई। कुंदरकी उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने इस मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें