फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वीर अब्दुल हमीद मार्ग पर नालों का निर्माण शुरू, जल्द बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर में वीर अब्दुल हमीद मार्ग पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नालों का निर्माण कराया जा रहा है, यह कार्य पूरा होने पर इस रोड को भी जल्द बनवाया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कांठ नगर में पिंड दान स्थल के पास से शुरू हो रहा वीर अब्दुल हमीद मार्ग मंडी समिति, तहसील के सामने, प्राथमिक विद्यालय माननगर से संत रविदास मंदिर, रामलीला ग्राउंड से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहे पर निकल रहा है। कई वर्ष पहले नगर पंचायत ने इस मार्ग को बनवाया था। लेकिन वर्तमान में यह मार्ग पिंड दान स्थल से लेकर प्राथमिक विद्यालय माननगर तक क्षतिग्रस्त है। इसपर चलना भी अब दूभर हो गया है। नगरवासियों की मांग के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर नालों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि अभी नाले बन रहे हैं, मार्ग को बनवाने के लिए भी जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति भी मिल जाएगी, जिसके बाद शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें