फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जगह के विवाद में अटका सीडीपीओ कार्यालय का निर्माण, किराये के भवन में चल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर सीडीपीओ कार्यालय के निर्माण के लिए शासन से एक साल पहले करीब 47 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्यालय के निर्माण के लिए 110 वर्ग मीटर जगह स्वीकृत है, जबकि निर्माण एजेंसी 200 वर्ग मीटर जगह की मांग कर रही है।
विज्ञापन

इस समय सीडीपीओ कार्यालय नगर में स्योहारा रोड पर विवेकानंद कॉलोनी में किराये के भवन में चल रहा है। जिसका हर महीने आठ हजार रुपये किराया जा रहा है। कार्यालय भवन के निर्माण के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय कार्यालय में 110 वर्ग मीटर जगह स्वीकृत हो चुकी है। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड करा रही है, जो कार्यालय के निर्माण 200 वर्ग मीटर जगह मांग रही है। सीडीपीओ राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि 110 वर्ग मीटर की जगह कार्यालय के लिए पर्याप्त है, लेकिन निर्माण एजेंसी 200 वर्ग मीटर की मांग पर अडिग है। उन्होंने बताया था इसी तरह जगह समतल स्थिति में न होने के चलते भगतपुर टांडा ब्लॉक में भी कार्यालय का निर्माण रुका है। इनका कहना है कि यदि निर्माण एजेंसी का रवैया इसी तरह का रहा तो कार्यालय निर्माण के लिए जारी राशि वापस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें