फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 26 जनवरी से शुरू होगा 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जनवरी 2025 में निर्माण का प्रस्ताव बना और फरवरी में पास हो गया। जमीन तय होने में एक साल लग गया। 44 करोड़ रुपये की लागत से जल निगम की सहयोगी संस्था सीएंडडीएस दो मंजिला इमारत का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय पुलिस चिकित्सालय के पास नलकूप कॉलोनी की जमीन पर सीसीयू बनेगी। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने जमीन की मार्किंग कर ली है। मिट्टी का नमूना भी लैब से पास हो गया है। निर्माण पूरा होने में करीब छह माह लग जाएंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती डॉक्टरों की तैनाती की होगी। बिना डॉक्टरों के सीसीयू का संचालन मुश्किल होगा, क्योंकि 30 बेड का आईसीयू डॉक्टर व स्टाफ न होने के कारण बंद पड़ा है। जिला अस्पताल पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अब 100 बेड की सीसीयू में ज्यादा संसाधनों की जरूरत होगी। फिलहाल स्थिति यह है कि अस्पताल में विशेषज्ञों समेत 17 डॉक्टरों के पद खाली हैं। वहीं सीसीयू के संचालन के लिए विभाग को कम से कम चार विशेषज्ञ डॉक्टरों, एनेस्थेटिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत होगी।

सीसीयू में लोगों को मिलेंगी यह सुविधाएं
- 24 घंटे निगरानी

- ईसीजी, कार्डियक मॉनिटर, मल्टीपैरामॉनिटर, वेंटिलेटर, सिरिंज पंप

- बीपी, ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट की मॉनिटरिंग

- थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर
- सांस लेने में कठिनाई होने पर वेंटिलेटर

- सर्जरी या अचानक गंभीर बीमारी वाले रोगियों के लिए आपातकालीन उपचार



वर्जन


सीसीयू के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था से जल्द निर्माण शुरू करने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि 26 जनवरी से निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें