फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने इंसास से की फायरिंग, भगदड़

Wed, 12 Apr 2017 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
इंसास रायफल
विज्ञापन
पीएसी तिराहे पर दोपहर ढाई बजे शराब की हट्टी में नशे में धुत एक सिपाही और उसके दो दोस्तों में विवाद हो गया। वह झगड़ते हुए बाहर निकले। गुस्से में आकर सिपाही ने इंसास से फायरिंग कर डाली। जिससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। कई राहगीर बाल-बाल बच गए, गोली उनके पास से निकल गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस ने सिपाही अंकुर बालियान और उसके दोस्त जगदीश को अरेस्ट कर लिया। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के करवाड़ा निवासी अंकुर बालियान यूपी पुलिस में वर्ष 2011 बैच का सिपाही है।

उसकी ड्यूटी मंगलवार को तहसील पर सिपाही साबिर अली के साथ लगी थी। दोपहर दो बजे के करीब वह ड्यूटी छोड़कर दोस्त जगदीश निवासी नवीन नगर और मनोज यादव (हाल पता सिविल लाइन) के साथ पीएसी तिराहे के पास स्थित शराब की हट्टी पर पहुंच गया। मनोज यादव 24वीं वाहिनी का बर्खास्त सिपाही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराब पीने के बात सिपाही समेत तीनों आरोपी नशे में धुत होकर पीएसी तिराहे पर पहुंच गए। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। वह आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। सिपाही ने नशे में सर्विस राइफल इंसास से फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया।

कई राहगीर बाल बाल बच गए। फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपी सिपाही उनसे भी झगड़ने लगा। इस दौरान मनोज यादव मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सिपाही अंकुर बालियान और उसके साथी जगदीश को पकड़ लिया। दोनों को मेडिकल के लिए ले लाया गया। जिसमें सिपाही के नशे में होने की पुष्टि हुई। 

‘हमारा झगड़ा हुआ.. इंसास लूटने की हुई कोशिश’- वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जगदीश ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान अंकुर बालियान और उसका दो अन्य युवकों से शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था।

दोनों आरोपियों ने उससे इंसास लूटने की कोशिश की। आरोपी सिपाही अंकुर बालियान ने यह कहकर खुद का बचाव करने की कोशिश की है कि वह नशे में था, उसे याद नहीं कि उसने क्या किया या उसके साथ क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें