फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की जिम्मेदारियां भूल सिपाही ने ट्रेन में की करतूत

Thu, 01 Jun 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
लखनऊ  चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग कोच में महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी सिपाही कमल शुक्ला के ऊपर छह सदस्यों के परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। मां, तीन बहन और दो भाइयों की जिम्मेदारियां भूलकर सिपाही ने मंगलवार को ट्रेन में करतूत की।
विज्ञापन


सिपाही खुद को भले ही बेकसूर बता रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें वर्दीधारी की हरकतों को बयां कर रहीं हैं। आरोपी सिपाही कमल शुक्ला प्रतापगढ़ जनपद के कन्हैया हनुमान गंज थानाक्षेत्र के दिव्या करनपुर गांव का रहने वाला है।

इसके पिता जीआरपी में सिपाही के पद पर तैनात थे। लेकिन बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई थी। तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़े भाई कमल शुक्ला को 2014 में मृताश्रित कोटे से सिपाही के पद नौकरी मिली थी। करीब दो साल से सिपाही मुरादाबाद जीआरपी थाने में तैनात था।
विज्ञापन


सिपाही का परिवार पैतृक गांव दिव्या करनपुर गांव में रहता है। जबकि कमल शुक्ला जीआरपी लाइन की बैरक में अकेला ही रहता था। मंगलवार को उसकी ड्यूटी लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा में लगी थी।

लखनऊ से मेरठ जा रही महिला के साथ सिपाही ने चलती ट्रेन में बलात्कार किया। ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने कोच का गेट खुलवाया। इसके बाद घटना की जानकारी हो पाई थी। घटना की जानकारी मिलने पर सिपाही के परिजन प्रतापगढ़ से बिजनौर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें