फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: बाइक पर थे तीन सवार, वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, दो घायल

Wed, 11 May 2022 10:03 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 

सार

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर बुधवार रात मौढ़ा तैय्या गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमरोहा जनपद के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लोधीपुर मंजारा गांव निवासी तुशेंद्र कुमार(23) पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात था। इन दिनों उसकी तैनाती बरेली जनपद में में चल रही थी। 

बताया जा रहा है कि पाकबड़ा के जेबड़ा गांव में वह अपने मामा के घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर हर्ष और विशाल भी सवार थे। बुधवार रात करीब आठ बजे इनकी बाइक पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से पास से गुजर रही थी। मौढ़ा तैय्या गांव के पास इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने सिपाही तुशेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हर्ष और विशाल को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें