फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस के एएसपी के बाद मुरादाबाद में सिपाही ने की आत्महत्या

Sun, 03 Jun 2018 02:02 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुद को गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिपाही सुरेंद्र (28) की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार रात को पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पत्नी, सास, ससुर और साले ने सिपाही को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था, जिस वजह से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन


गुरैठा गांव में रहने वाली कृष्णा देवी ने बताया कि उनके बेटे सुरेंद्र की शादी अमरोहा के कोराला गांव में रहने वाली प्राची से हुई थी। सुरेंद्र सिपाही था, वह बदायूं में तैनात था। अप्रैल माह में पिता की बरसी पर खुद को तमंचे से गोली मारकर सुरेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद मायके रहने लग गई थी। बेटे सुरेंद्र की पत्नी प्राचीऔर उसके पिता जयविंद्र, मां सविता, साले बिटटू पर सुरेंद्र को प्रताड़ित करने का आरोप कृष्णा देवी ने लगाया है।

एसएचओ पाकबड़ा विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें