फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीसी में पत्नी बताकर रखी प्रेमिक, निलंबित

Fri, 12 Jan 2018 03:22 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स‌िपाही न‌िलंब‌ित - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) में दरोगा और सिपाहियों के बैच को प्रशिक्षण दे रहे ‘उस्ताद’ ने महिला मित्र को अपनी पत्नी बताकर एक सप्ताह तक बैरक में रखा। बेहद सुरक्षित माने जाने वाले जिस बैरक में बाहरी लोगाें के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। वहां एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर रहती रही। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हेड कांस्टेबल और महिला के बीच झगड़ा हुआ तो भेद खुला गया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर आईजी पीटीसी एलवी एंटनी देवकुमार ने हेड कांस्टेबल उदय शंकर मिश्रा को निलंबित कर दिया है। प्रतापगढ़ निवासी उदय शंकर मिश्रा (40) पीटीसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उदय शंकर दरोगा और कांस्टेबलों के बैच को प्रशिक्षण देते हैं। उदय शंकर का परिवार प्रतापगढ़ में रहता है। जबकि वह यहां बैरक में अकेले ही रहते हैं। उदय शंकर ने बैरक में एक महिला को बुला लिया।

महिला के साथ डेढ़ माह का एक बच्चा भी मौजूद था। शुरुआत में तो किसी को पता नहीं चला। लेकिन धीरे धीरे पीटीसी में ये बात फैलनी शुरू हो गई। दूसरे पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने महिला को अपनी पत्नी बता दिया। महिला एक सप्ताह तक बैरक में रुकी। शिकायत आईजी पीटीसी एलवी एंटनी देव कुमार तक पहुंच गई। उन्होंने तुरंत एएसपी सत्यपाल सिंह से इस मामले की जांच कराई। जांच पड़ताल में पाया गया है कि महिला उदय शंकर की पत्नी नहीं है।
विज्ञापन


उसने केवल पत्नी बताकर उसे बैरक में ठहराया था। इसके बाद आईजी ने हेड कांस्टेबल उदय शंकर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें