फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशकार घूस लेते गिरफ्तार: चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी ने काम के बदले मांगे 50 हजार, एसीबी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Tue, 08 Sep 2026 06:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

ऑनलाइन आदेश अपलोड करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए चकबंदी विभाग के पेशकार सुभाष चंद्र को एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की दोपहर चकबंदी विभाग के वरिष्ठ सहायक एवं पेशकार सुभाष चंद्र को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने कार्यालय में एक आदेश को ऑनलाइन न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। टीम ने कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया  कि रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी सुभाषचंद्र (55) चकबंदी विभाग में वरिष्ठ सहायक एवं पेशकार के पद पर तैनात है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गनेशघाट निवासी ओमवीर सिंह का चकबंदी विभाग में जमीन से संबंधित वाद चल रहा था। वाद का निस्तारण 17 अप्रैल 2026 को हो गया था लेकिन आदेश को अभी तक ऑनलाइन अपलोड नहीं किया गया था जब किसान ओमवीर सिंह ने पेशकार सुभाष चन्द्र से संपर्क किया तो आदेश को ऑनलाइन करने के नाम 50 हजार रुपये मांग की। इसके बाद किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से संपर्क किया। 
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टीम ने किसान को 50 हजार रुपये लेकर पेशकार के पास भेज दिया। जैसे ही किसान ने पेशकार को रुपये दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से चकबंदी विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम उसे पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह सहारनपुर के सदर थाना क्षेत्र के हकीकत नगर मोहल्ला निवासी है। वर्तमान में वह नागफनी थाना क्षेत्र में कौशल्या इंटर कॉलेज के पास रहता है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें