फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में पकड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा

Fri, 05 Feb 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक छात्राें की छात्रवृत्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। कालेज ने छात्र संख्या अधिक दिखाकर छात्रवृत्ति वसूली गई। मामला पकड़ में आने पर मामले की जांच कराई जा रही है। जिसके लिए डीआईओएस की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं का छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए कालेज आने छात्रों का डाटा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केंद्र सरकार को डाटा का अपने स्तर से निरीक्षण करके केंद्र सरकार को भेज देता है। जिसके आधार पर छात्रवृत्ति दी जाती है।


सत्र 2014-15 में छात्रवृत्ति के लिए सभी कालेजों ने अपने यहां पढ़ने वाले अल्पसंख्यक छात्रों का रिकार्ड भेजा। आदर्श इंटर कालेज सहसपुरी ठाकुरद्वारा ने अपने यहां अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की संख्या का 785 दिखाई थी। सभी कालेजों के साथ आदर्श इंटर कालेज को भी छात्रवृत्ति जारी हो गई। छात्रवृत्ति जारी होने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़ी धनराशि देखकर माथा ठनका।
विज्ञापन



छात्राें की संख्या देखी गई तो कालेज की दो ही कक्षाओं में इतनी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की संख्या में धांधली नजर आई। भौतिक सत्यापन में वहां छात्र नहीं मिले। सीडीओ से शिकायत की गई। सीडीओ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आईपीएस सोलंकी के निर्देशन में कमेटी जांच शुरू कर दी है।



सभी कालेजों का जांचा जा रहा रिकार्ड
सहरसपुरी में छात्र संख्या का फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद के बाद केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से जवाबतलब किया गया है। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जांच कमेटी बनाने के साथ ही वर्ष 2014-15 में जिन विद्यालयों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति दी गई थी अब उन सभी का डाटा तलब कर चेकिंग कराई जा रही है। इन विद्यालयों की चेकिंग की जिम्मेदारी एडीआईओएस शमीम खानम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें