फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली कटौती के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कटौती से गर्मी में सिर्फ लोग ही परेशान नहीं हैं, बल्कि उद्योग धंधे भी चौपट हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी कटौती पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में जिला और महानगर के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार बारिश कम हुई है। ऊपर से बिजली कटौती से सभी को परेशान हैं। आम जनता के साथ किसान, कामगार और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिले में स्थापित तमाम छोटे उद्योगों में उत्पादन में कमी आने से महंगाई बढ़ी है। वहीं समय से सिंचाई न कर पाने से फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करूला क्षेत्र में जर्जर तारों व गाड़ीखाना में वोल्टेज के उतार चढ़ाव के चलते घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और जिला प्रशासन से बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अमीरुल जाफरी, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अकरम खां, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, गौरव त्रिवेदी, राजेंद्र वाल्मीकि, अरशद परवेज, शिशुपाल जाटव, श्यामसरण, विवेक अग्रवाल, सतीश दिवाकर, दर्शन लाल, सरदार जगजीत सिंह, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें