फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईएमए के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएमए मुरादाबाद की मासिक आम सभा व सीएमई का आयोजन शनिवार को आईएमए भवन कचहरी परिसर में हुआ। सभा की शुरुआत आईएमए प्रार्थना से हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल ने सभी सदस्यों स्वागत किया। साथ ही नगर निगम द्वारा निर्धारित किए जा रहे गृह कर व जल कर और एमडीए द्वारा किए जा रहे बेसमेंट सर्वे को लेकर अधिकारियों से हुई बातचीत की जानकारी सदस्यों को दी।
विज्ञापन

आईएमए मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार मिड्ढा ने घोषित किया। चुनाव का परिणाम 25 अगस्त की शाम को घोषित किया जाएगा। इससे पहले नामांकन की आखिरी तारीख 20 अगस्त रात आठ बजे तक रखी गई। नामांकन वापस लेने की तारीख 21 अगस्त है। यदि किसी पद के लिए दो नामांकन हुए तो 25 अगस्त को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक आईएमए भवन में मतदान होगा।
इसके बाद चुनाव परिणाम 25 अगस्त को ही घोषित कर दिया जाएगा। आईएमए सचिव डॉ. श्रुति खन्ना ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. नितिन बत्रा, डाॅ. सीमा मिड्ढा, डॉ. ऋचा गंगल, डॉ. संगीता मदान, डॉ. यूसी रस्तोगी, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

:::::::::::::::
लगातार 12 घंटे बैठ रहे हैं तो कराएं डायबिटीज की जांच : डॉ. रजी

सीएमई के दौरान डीएम एंडोक्रिनाेलॉजी डाॅ. सैयद मुहम्मद रजी ने बताया कि वर्तमान में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। अब शारीरिक श्रम कम हो गया है। लोग 12-12 घंटे लगातार बैठ कर काम करते हैं। सुबह-शाम का टहलना भी बंद कर देते हैं। खाने में पौष्टिक भोजन के बजाय जंक फूड का सेवन बढ़ गया है। खुद भी बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं और बच्चे भी ऑनलाइन ऑर्डर कर खाना मंगवाते हैं। इसकी वजह से मोटापा बढ़ रहा है। इससे हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं। शारीरिक ऊर्जा कम हो जाती है। हर वक्त थकान महसूस होती है। यह डायबिटीज होने का प्रमुख कारण है। लगातार 12 घंटे बैठ कर काम कर रहे हैं और कमर 36 इंच से अधिक हो गई है। गर्दन काली पड़ गई है तो आप डायबिटीज की जांच अवश्य करवाएं। इससे बचाव तभी संभव है जब अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें