फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कंपनी बाग में गांधी प्रतिमा से चश्मा गायब होने पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी के सिगरा स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री बाबू सम्पूर्णानंद का शिलालेख हटाने का विरोध करने कलक्ट्रेट जा रहे थे, तभी कंपनीबाग में पहुंचने पर वह महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा गायब देखकर आक्रोशित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल जिला प्रशासन से भूल सुधार करने के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के प्रतिष्ठित सिगरा स्टेडियम का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया था। प्रदेश कांग्रेस ने स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री व प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू सम्पूर्णानंद के नाम का शिलालेख हटाए जाने का आरोप लगाया। इसी क्रम में कांग्रेसी ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने वाले थे। कंपनी बाग पहुंचने पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा गायब देखकर कांग्रेसी भड़क गए। गुस्साए कांग्रेसियों ने इस मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किए जाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने वाराणसी में बाबू सम्पूर्णानंद के अपमान को वैदिक संस्कृति का अपमान बताया। आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सरकार ने पटेल स्टेडियम का नाम बदला। उस पर अपना नाम लिखवा दिया। जिलाध्यक्ष ने दोनों हो मामलों में भूल सुधार के लिए राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर अनूप दुबे, अमीरुल हसन जाफरी, विवेक गुप्ता, शकील चौधरी, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, गौरव त्रिवेदी, मोहसिन रईस, श्यामसरण, नदीम पार्षद, इरशाद हुसैन, जुनैद पार्षद, गुड्डे भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें