फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का रास्ता रोकने से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर में पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में मुरादाबाद में भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंपनी बाग महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना एवं प्रदर्शन किया। अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि सोनभद्र में भूमाफियाओं ने 10 ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। प्रियंका गांधी मृतकों के परिवारजनों को सांत्वना देने जा रही थी। पुलिस ने मिर्जापुर में ही प्रियंका गांधी को रोक लिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने कहा कि योगी सरकार के इशारों पर पुलिस ने प्रियंका गांधी का रास्ता रोककर उनके साथ अभद्रता की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज हो गया है। योगी सरकार पूरी तरह तानाशाही में उतारू हो चुकी है। डा. सिंह ने कहा कि बेखौफ बदमाश पुलिस वैन के अंदर ही दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार हो गए। जब पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता भगवान भरोसे है। इस दौरान असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता, शिवराज गुर्जर, विनोद गुंबर, जेपी सिंह, अनुराग शर्मा, अशोक कपूर और अमित पांडे समेत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें