फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर रविवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पार्टी के नगर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां हुई बैठक में पार्टी के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करो या मरो का नारा देकर क्रांतिकारियों ने इस दिन देश को आजाद करने का संकल्प लिया था। बैठक के बाद कार्यकर्ता हाथों में जलती माेमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए बाजार गंज, बुध बाजार, कोतवाली, तहसील बाबू रामपाल द्वार से होते हुए ब्लाक कार्यालय परिसर पहुंचे। वहां पर उन्होंने शहीद स्मारक पर आजादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने हाथों में लाई गई मोमबत्ती शहीद स्मारक पर रख दीं। कार्यक्रम में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, सलमा आगा, हाजी रईस खान उर्फ बल्ले, मोहम्मद दीन ,जाहिद अली एडवोकेट, डॉ बाबू हुसैन, शरीफ सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें