फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत दो मंजूरी.. बीच बाजार ही करेंगे रोड शो

Mon, 03 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तीन अक्तूबर को होने वाले रोड शो को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्यक्रम के रूट को लेकर कांग्रेसी नेता और प्रशासन आमने सामने थे। कांग्रेसी अपने बनाए रूट पर ही कार्यक्रम कराने पर अड़े रहे तो प्रशासन सुरक्षा मानकों का हवाला देकर अपने निर्धारित किए गए रूट पर रोड शो कराने पर अड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि दोनाें ने अपने अपने कार्यक्रम दे दिए, लेकिन अंतिम फैसले के राहुल गांधी कार्यालय से आदेश का इंतजार करते रहे। इसके बाद तय हुआ कि प्रशासन मंजूरी दे या ना दे कार्यक्रम पुराने रूट पर ही होगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सारी तैयारियां भी अपने बनाए रूट पर ही की हैं। देर रात प्रशासन को भी रूट उपलब्ध नहीं कराया गया है।
 
राहुल गांधी का मुरादाबाद में रोड शो अधर में ही लटक गया है। पहले रोड शो 28 सितंबर को होना था। अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद तीन अक्तूबर को कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की गई। लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने जो रूट बनाया उस रूट को प्रशासन और एसपीजी सुरक्षित नहीं मान रहा है।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेसी जामा मस्जिद, बर्तन बाजार, अमरोहा गेट, गुरहट्टी होते जैन मंदिर पर रोड शो समाप्त करने पर अड़े हैं। जिसको लेकर देर रात तक रोड शो का रूट फाइनल नहीं हो पाया। कांग्रेसी नेता और प्रशासन अपने अपने रूट पर अड़े रहे।

प्रशासन के रूट पर टीम पीके ने भी शो कराने से मना कर दिया। अंत में फैसला लिया गया कि प्रशासन स्वीकृति दे या न दे कांग्रेस अपने रूट पर रोड शो कराएगी नहीं तो कार्यक्रम नहीं होगा। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें