मुरादाबाद। नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा राहुल गांधी की पदयात्रा से चिढ़ रही है। संभावना है कि पदयात्रा पूर्व में प्रदेश न करें। इस कारण जिले के पदाधिकारी लोगों को जोड़ने के लिए छोटी-छोटी पदयात्रा निकाल सकते हैं।
आईएमए हॉल कचहरी कंपाउंड में प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अभी आरक्षण की सूची नहीं आई है। इस कारण टिकट पर विचार नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग प्रदेश सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। आयोग को आरक्षण की सूची जारी करना चाहिए। संगठन से जुड़े लोग नगर निकाय चुनाव में पोलिंग बूथ स्तर तक को मजबूत करने के लिए तैयारी करें। संगठन में फेरबदल का आधार सिर्फ काम होगा। टिकट वितरण के लिए पदाधिकारी चाहे तो चुनाव समिति बना लें। समिति के सुझाव के आधार पर टिकट वितरण होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकले हैं। इससे भाजपा बहुत चिढ़ रही है। आज तक भारत में किसी नेता ने देश की अखंडता के लिए इतनी लंबी यात्रा नहीं की। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खुर्शीद और संचालन महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा ने किया। सभा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पंडित देशराज शर्मा, अजय सारस्वत, सोनी, अनूप दूबे, सचिन चौधरी, सुखराज सिंह, पूर्व विधायक फूल कुंवर सिंह, रिजवान कुरैशी, अनुराग शर्मा, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, गयूर अंसारी, मुख्तार, कमर इरम, कदीर, विनोद गुंबर, इरशाद हुसैन आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
चुपचाप फैसला ले लिया जाएगा
शहरी निकाय चुनाव में अभी फेरबदल नहीं किया जाएगा। चुनाव में योगदान के आधार पर पद निर्धारित किया जाएगा। किसी पदाधिकारी को मुझे डांटने का अधिकार नहीं है। किसी को आंख दिखाने का अख्तियार भी नहीं है। जो पीसीसी बने है या पदाधिकारी हैं। चुनाव जिताने के लिए वे एक -एक वार्ड निर्धारित कर लें। पीसीसी बन सकते हैं तो हट भी सकते हैं। सारे पद वह खुद या प्रियंका गांधी अपने पाकेट में नहीं रखेंगी। पार्टी के लिए जो कार्यकर्ता काम करेगा। वहीं पद पर रहेगा।
मैनपुरी के मामले में नेतृत्व लेगा फैसला
मैनपुरी में सपा की तरफ से डिंपल यादव के प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अभी चुनाव आयोग की तरफ से तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वहां के बारे में पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा।