फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंप्यूटर आपरेटर की युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में कंप्यूटर आपरेटर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों दोस्त शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी सुधीर सोमवार रात अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। मैनाठेर थानाक्षेत्र में इनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए थेे।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया था, जहां चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि जबकि उसके साथी को भर्ती कर लिया गया। गया।
विज्ञापन

सुधीर इंटर कालेज में प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर था। धर्मेंद्र भी इसी कालेज में क्लर्क है। सुधीर के परिवार में पत्नी अमृता और ढाई साल की बेटी व्याख्या है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें