फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खजरा पुलिस चौकी में ताला डला होने से फरियादी करते हैं इंतज़ार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम खजरा स्थित पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। जानकरी के अनुसार पुलिस चौकी के मेन गेट में ताला लगा होने का वीडियो वायरल होने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। जानकारों की माने तो चौकी के मुख्य गेट में दिन के समय ताला लगाकर बंद रखा जाता है, जिससे फरियादियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चौकी बंद रहने के कारण किसी भी आपात स्थिति में पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों के न होने से भारी परेशानी उठानी पड़ती है और शिकायत दर्ज कराने या सहायता मांगने पहुंचे लोग चौकी के गेट पर ताला देखकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी का उद्देश्य जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाना है लेकिन चौकी पर दिन के समय ताला लटकना सवाल खड़े करता है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर चौकी को नियमित रूप से खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें