फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

Sun, 26 Jul 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। जुलाई माह के तीसरे शनिवार को कांठ और छजलैट थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कांठ थाने में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार योगेश चंद्र शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। नायब तहसीलदार ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी मामलों की जांच एवं निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर निर्देश दिए गए हैं। वहीं छजलैट थाने में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें