फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रोजेक्ट में कम्युनिटी सेंटर दिखाया, माैके पर नहीं बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नए मुरादाबाद में वर्ष 2012 में तैयार की गई पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में करीब 12 साल बाद भी सुविधाओं का अभाव है। प्रोजेक्ट में दिखाए गए कम्युनिटी सेंटर अब तक नहीं बन सका है। इस कारण यहां रहने वाले तीन साै परिवारों को जिम, स्वमिंग पूल समेत अन्य सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहने वाले लोगों के मुताबिक वर्ष 2012 में सोसायटी को तैयार दिखाकर लोगों से रजिस्ट्री करा दी गई थी। जिसमें कम्यूनिटी सेंटर, सभी टावर में लिफ्ट की व्यवस्था, सड़क, एसटीपी समेत अन्य कार्यों के लिए सुविधा शुल्क भी लिया गया था। बिल्डर ने करीब तीन सौ परिवारों को सोसायटी में बसा तो दिया, लेकिन कोई सुविधा प्रदान नहीं की। यहां दो स्थानों पर लिफ्ट की सुविधा नहीं है।

सोसायटी में करीब दो हजार लोग रहते हैं। घरों से निकलने वाला दूषित पानी सीवर से होकर एक खुले गड्ढे में पहुंचता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। यहां बिजली की भी समस्या बनी रहती है। मानकों के विपरीत बिजली घर का निर्माण किया हुआ है।
विज्ञापन


सोसायटी में रहने वाले शरद मल्होत्रा का कहना है कि सोसायटी में आग से बचाव के उपकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। डॉ. हर्षवर्धन कहते हैं कि बिल्डर ने प्रोजेक्ट में विभिन्न सुवधिाएं दर्शायी थीं। लेकिन सोसायटी बसने के बाद कोई कार्य नहीं कराया गया।

बलराम सिंह ने बताया कि सोसायटी की समस्या के बारे में एमडीए वीसी समेत अन्य अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें