फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार चुनाव कराने के लिए समिति ने मांगी मतदाता सूची

Tue, 28 Jul 2026 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में बार चुनाव के लिए बैठक कर रूपरेखा बनाती ऐल्डर कमेटी। संवाद
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी के भंग होते ही बार चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। अध्यक्ष और महासचिव पदों सहित अन्य पदों के दावेदार भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। गठित चुनाव समिति/एल्डर कमेटी ने बैठक करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए चर्चा की है।
विज्ञापन




कांठ में तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का प्रतिवर्ष एक साल के लिए चुनाव कराया जाता है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 जुलाई को जनरल हाउस की बैठक में कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया गया था। साथ ही नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह की अगुवाई में नौ सदस्यीय चुनाव समिति/एल्डर कमेटी का गठन किया गया था। सोमवार को चुनाव समिति/एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह की अध्यक्षता में एल्डर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने पर चर्चा की गई। साथ ही मतदाता सूची उपलब्ध कराने के लिए निवर्तमान कार्यकारिणी को पत्र लिखा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद बार कार्यकारिणी का चयन करने के लिए चुनाव समिति 15 अगस्त से पहले चुनाव करा सकती है। बैठक में चुनाव समिति/एल्डर कमेटी के सदस्य सीपी सिंह बिश्नोई, कोमल सिंह, सुगम पंवार, दीप सिंह बिश्नोई, संजीव कुमार बिश्नोई, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद, अजब सिंह सैनी रहे।

तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित चुनाव में अभी अध्यक्ष पद के लिए चार और महासचिव पद के लिए तीन नाम चर्चा में हैं। बार चुनाव में इस बार अभी तक अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरन सिंह ढाका, चौधरी यशवीर सिंह, डॉ. विनीत नैन और नेत्र सिंह मेहरा का नाम चर्चा में है। वहीं महासचिव पद के लिए शहजाद रफी, सुनील कुमार व नाजिम सैफी, कोषाध्यक्ष के लिए कपिल कुमार राणा एवं मोहम्मद नौशाद अंसारी के नाम चल रहे हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभी तक शीशराम सिंह का ही नाम चर्चा में है। दावेदारों ने अधिवक्ता मतदाताओं में अपनी जोड़-तोड़ भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें