फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से करें जनहित के कार्यः वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवागत मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया है। मंडलायुक्त ने मंडल के अधिकारियों के साथ औपचारिक वार्ता कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा अधिकारी इमानदारी से कार्य करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह शाम करीब आठ बजे मुरादाबाद पहुंचे। शाम पांच बजे से ही मुरादाबाद समेत मंडल के अन्य जिलों के आला अधिकारी मंडलायुक्त कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए। मंडलायुक्त ने चार्ज संभालने के बाद अधिकारियों से परिचय लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन कराएं। जितनी भी योजनाएं हैं पात्र लोगों को फायदा पहुंचाएं। यदि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित होने से वंचित रह गया तो उसे आगे लाकर लाभान्वित करें। जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराएं। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। मालूम हो कि नवागंतुक मंडलायुक्त पंचायतीराज विभाग में सचिव पद पर तैनात थे। वीरेंद्र कुमार सिंह बरेली समेत कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें