फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्टोरी टेलिंग में कोलंबिया हाउस अव्वल, जीता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी कांठ रोड के 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कक्षा पांच से आठ तक के लिए फेस पेटिंग, बुक मार्क मेकिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्पैल बी और नवीं से 12वीं तक के लिए स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


स्टोरी टेलिंग के ग्रुप ए में कोलंबिया हाउस अव्वल रहा और चैलेंजर हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रुप बी में डिस्कवरी हाउस ने बाजी मारी और कोलंबिया हाउस के प्रतिभागी दूसरे स्थान पर रहे। स्पैल बी में कक्षा छह की तान्या वशिष्ठ, कक्षा सात के सिद्धांत सिंह और कक्षा आठ से श्री चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। फेस पेटिंग में बच्चों ने चेहरे पर बाघ की पेटिंग बनाई। इसमें कक्षा छह की आरोही चौधरी प्रथम, कक्षा आठ के वात्सल्य गौड़ द्वितीय और कक्षा सात की सिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। इस मौके पर निदेशक सुनील इग्रवाल, प्रधानाचार्य बबीता अग्रवाल, शैक्षिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य सुप्रिया अग्रवाल आदि ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें