फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्व जागृति मंच की तरफ से आशियाना कालोनी फेज-2 में संचालित दिव्य योग आश्रम परिसर में आयोजित 51 घंटे अखंड पंचाक्षर जाप के बाद रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 108 जोड़ों ने भाग लिया। रुद्राभिषेक के लिए पार्थिव शिवलिंग की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन

आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य जजमान रितु मधु सक्सेना एलोरा और शालिनी पूरे परिवार के साथ शामिल हुई। मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती का कार्य पंडित लोकेश शर्मा, अजयकांत मिश्र, विशेष शंकर मिश्रा और प्रकाश वीर ने संयुक्त रूप संपन्न कराया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सामूहिक रुद्राभिषेक के महत्व को बताया गया। आश्रम के संस्थापक सुधांशु महराज ने श्रद्धालुओं को फोन पर संबोधित कर बताया भगवान शिव अपने भक्तों की पूजा से बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसमें रुद्राभिषेक भी एक माध्यम है। रुद्राभिषेक के बाद भक्तों ने सामूहिक रुप से आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें