फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad weather: पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, कोहरे ने किया परेशान, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

Sat, 20 Jan 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल शीतलहर की चपेट में है। लगातार घना कोहरा छाए रहने के कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पांच दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
Moradabad Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिले में ठंड का कहर जारी है। दिन का तापमान 11 से 12 डिग्री व रात का तापमान 6 डिग्री पर रुककर रह गया है। इसके कारण शुक्रवार को भी दिन में काफी ठंड रही। रात को हल्का कोहरा व गलन लोगों की कंपकंपाहट का कारण बनी।

विज्ञापन


3000 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मौसम थोड़ा साफ हुआ लेकिन गलन बरकरार रही। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक मुरादाबाद में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इसके कारण शीतलहर चलेगी और गलन जारी रहेगी।

सुबह व शाम को हल्का कोहरा छाया रहने के अनुमान हैं। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से छह डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन


दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की दिशा में 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वातावरण में नमी भी 92 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडी हवा मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रही है।

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिन में हल्की धूप निकल सकती है लेकिन हवा के कारण तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन रात में ठंड लोगों को सताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें