फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और सताएगी कड़ाके ठंड

विज्ञापन
ठंड के मौसम में स्कूल जाती छात्राएं। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहरवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में धूप खिलेगी, लेकिन गलन की वजह से उसकी तपिश बेअसर रहेगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड इसी तरह जारी रहेगी। 24 दिसंबर तक इससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन गलन की वजह से बहुत ज्यादा राहत की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। पश्चिम से सूखी हवाएं और पहाड़ों से बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पैदा कर रही हैं। रात में गलन और दिन में कड़ाके की ठंड रहेगी। एकाध जगह घना कोहरा छाएगा। मंगलवार को अगले पांच दिन का पूर्वानुमान आएगा, उसमें स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
रविवार रात जबरदस्त गलन हो रही थी। सोमवार सुबह तक वातावरण में कोहरा छाया हुआ था। दोपहर में भले धूप निकल आई हो, लेकिन ठंडी हवाओं के झोकों के कारण कंपकंपी से राहत नहीं मिली। बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल भी नजर आए। शाम को फिर शीतलहर ने शहरवासियों को परेशान किया। कई स्थानों पर लोग जहां आग जलाकर तापते नजर आए तो वहीं, बाजार और कार्यालयों में पहुंचे लोग भी पूरी तरह गर्म कपड़ों को लपेटे रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार तक ठंडा दिन रहने के साथ कहीं-कहीं घना कोहरा भी रह सकता है। इसके बाद गुरुवार को घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें