फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का कहर... कांपा शहर

Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Winter
विज्ञापन
जाड़े की पहली बारिश और पहाड़ों में जमकर बर्फबारी के बाद आसमान साफ होने के बाद पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। रात का तापमान एकाएक गिर गया है। बारिश के दौरान रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शुक्रवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के चलते अच्छी धूप के बावजूद  दिन का तापमान (20.2 डिग्री) भी अपेक्षाकृत कम  रहा। रात और दिन के तापमान में लगभग 16 डिग्री के फर्क ने लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।

मौसम का बदला मिजाज तीसरे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। बर्फीली हवाओं ने जमकर सितम ढाया। इससे तापमान में गिरावट आई है। सर्दी और बढ़ गई है। गलन के साथ ठिठुरन बढ़ने से लोगों के काम काज करने की क्षमता प्रभावित हुई है। मानों जिंदगी की रफ्तार ठहर सी गई है। शाम ढलते ही फिर सर्दी के तेवर तल्ख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें