मुरादाबाद। केजीके डिग्री कॉलेज में संचालित साईं क्रिकेट एकेडमी के कोच सचिन तोमर ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स द्वारा आयोजित टीम मैनेजमेंट इन स्पोर्ट्स कोर्स परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी सफलता पर साईं क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच सुशील शर्मा, केजीके कॉलेज के प्राचार्य सुनील चौधरी और अनिल चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सचिन तोमर आईसीसी सर्टिफाइड कोच हैं। संवाद