फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटा मुरादाबाद की धरती पर रहेंगे सीएम योगी

Sat, 20 May 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह साढ़े नौ बजे स्टेट प्लेन से भदासना हवाई पट्टी पर उतरेंगे। जिला प्रशासन को सीएम के प्रोग्राम के मिनट्स मिल गए हैं। सीएम भदासना हवाई पट्टी से हेलीकाप्टर के जरिए सीधे सांसद सर्वेश सिंह के गांव रतूपुरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री मुरादाबाद सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह गेहूं क्रय केंद्र, थाना, तहसील, अस्पताल और मलिन बस्ती का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए अलग से 45 मिनट रिजर्व रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री का डिटेल प्रोग्राम आने के बाद पुलिस - प्रशासनिक अमला पूरी शिद्दत से उनके दौरे की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के लिए पूरा दिन प्रशासनिक अमला इधर से उधर दौड़ता रहा। मलिन बस्तियों को चमकाया जा रहा है तो जिला अस्पताल की सूरत बदलने के लिए भी अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


इसके अलावा गेहूं क्रय केंद्र, तहसील और मूढापांडे, ठाकुरद्वारा व मुरादाबाद सिटी के थानों में भी साफ सफाई और रिकार्ड को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सीएम की सुरक्षा के लिए भी रिहर्सल शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री के बाकी प्रोग्राम तो पूर्व निर्धारित हैं लेकिन वह कहां का दौरा करेंगे यह अभी तक साफ नहीं है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तहसील, थाना, गेहूं क्रय केंद्र, मलिन बस्ती और अस्पताल जा सकते हैं। मुमकिन है कि वह मूंढापांडे अथवा ठाकुरद्वारा में भी गेहूं क्रय केंद्र और थाने का निरीक्षण करें।

इसलिए उनके प्रोग्राम स्थल के आसपास तीनों जगहों पर अस्पताल, थाना, तहसील, मलिन बस्ती और गेहूं क्रय केंद्रों पर तैयारी की जा रही है। मुरादाबाद में प्रकाश नगर, प्रेम नगर, लाकड़ी फाजलपुर, अंबेडकर नगर व खुशहालपुर मलिन बस्तियों को सीएम के निरीक्षण के लिए चमकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे स्टेट प्लेन से भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके बाद ठाकुरद्वारा के रतूपुरा में दिव्यांगों को उपकरण बांटने के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। यहां से 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और भाजपा पदाधिकारियों से आधे घंटे की मुलाकात के बाद दोपहर बारह बजे से दो बजे तक समीक्षा बैठक होगी। बीच - बीच में वक्त आरक्षित रखा गया है, जिसमें वह किसी अस्पताल, तहसील, थाने, गेहूं क्रय केंद्र या फिर मलिन बस्ती आदि का निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम के दौरे के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैै। मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश है कि उनके दौरे से पब्लिक को कोई असुविधा न हो और कार्यक्रम को सादगीपूर्ण रखा जाए।
विज्ञापन

-   राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें