फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की देरी से आए सीएम

Sun, 04 Feb 2018 02:34 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ शनिवार को एक घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंचे।  उनके लिए भदासना हवाई पट्टी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शनिवार सुबह 11 बजे प्लेन से मूंढापांडे हवाई पट्ठी पर पहुंचना था, वह करीब एक घंटे की देरी से आए। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन सीओ, दस एसएचओ व एसओ, 30 दरोगा, सौ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। मूंढापांडे में ही रामपुर की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन



यहां से कार में बैठकर मुख्यमंत्री रामपुर पहुंचे। रामपुर के गांधी मैदान में सीएम का कार्यक्रम था। रामपुर में भी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक , दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 50 दरोगा और ढाई सौ सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहां से सीएम तय समय पर ही वापस आ गए और राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  हवाईपट्टी पर सीएम की अगवानी कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, डीएम राकेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें