फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सौ जोड़ों की शादी, तीस हजार लोगों की दावत, व्यवस्था में झोंकनी होगी पूरी ताकत

विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर बैठक करते डीएम राक - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्रम विभाग की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इन जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इस विवाह समारोह की तैयारियां मुकम्मल करने के लिए प्रशासन को पूरी ताकत झोंकनी होगी। कारण है कि 26 सौ जोड़ों के इस शादी समारोह में लगभग तीस हजार लोगों को दावतनामा भेजा गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के सामने इसी भीड़ को संभलाने की बड़ी चुनौती है। रविवार देर रात अधिकारी इसकी के लिए बैठकें करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित होने वाले इस विवाह समारोह के लिए सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के विशाल मैदान पर तीन बड़े पंडाल बनाए गए हैं, जिनमें अलग अलग 24 सेक्टर बनाकर हिंदू कन्याओं के विवाह के लिए वेदियां बनाई जा रही हैं, जबकि मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के जोड़ों की उसी के अनुसार विवाह की व्यवस्था की गई है। विवाहित जोड़ों और उनके परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए अलग से पंडाल बनाए गए हैं। विशाल मंच से मुख्यमंत्री समेत अतिथि नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। शादी समारोह में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सभी के लिए अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी धूमधाम से होगी। इसके लोगों गाजे बाजे की भी व्यवस्था की गई है। रविवार को समारोह स्थल पर आईजी रमेश शर्मा, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कई बार निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और पुलिस कर्मियों व मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए टिप्स दिए। आईजी ने रात को भी बैठक लेकर निर्देश दिए।
पांच मंत्री भी होंगे शामिल, नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीष
समारोह की अध्यक्षता श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रम राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी, जिले के प्रभारी मंत्री व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख होंगे। पांचों मंत्री नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

एक तरफ फेरे तो दूसरी तरफ होगा निकाह
श्रम उपायुक्त वंदना ने बताया कि समारोह स्थल पर 24 सेक्टर बनाए गए हैं। एक सेक्टर में 108 हिंदू जोड़ों के विवाह की व्यवस्था की गई है। करीब एक हजार मुस्लिम जोड़ों के निकाह की व्यवस्था है। इसके अलावा सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के जोड़ों का भी विवाह होगा। हिंदू जोड़ों के लिए हरिद्वार से 800 आचार्यों को आमंत्रित किया गया है, जबकि मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए मौलवी, सिख धर्म के विवाह के लिए ग्रंथी, ईसाई धर्म के लिए पादरी और बौद्ध धर्म के लिए भंते आमंत्रित किए गए हैं।
वर वधू के साथ छह से दस लोग हो सकते हैं शामिल
श्रम उपायुक्त ने बताया कि वर और वधू समेत उनके परिवार के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है। वर और वधू के साथ उनके छह परिजन शामिल हो सकते हैं। करीब तीस हजार लोगों के दावत की व्यवस्था की गई है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह खाने की गुणवत्ता परखेंगे। नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा, चाय और समोसा दिया जाएगा। दोपहर के भोजन में सब्जी, दाल, चावल, रोटी, रायता, सलाद, अचार और गुलाब जामुन शामिल है।
विज्ञापन

डेढ़ घंटा शहर में रहेंगे सीएम, यह है मिनट टु मिनट कार्यक्रम
11.30 बजे: हेलीपैड, लखनऊ से प्रस्थान
12.55 बजे: हेलीपैड, सर्किट हाउस-मुरादाबाद में आगमन
12.55 बजे: सर्किट हाउस से प्रस्थान
01.00 बजे: बुद्धि विहार स्थित कार्यक्रम स्थल पर आगमन
01 से 02 बजे तक: सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास
02 से 02.30 बजे: जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भेंट
02.30 बजे: विवाह समारोह स्थल से प्रस्थान
02.35 बजे: हेलीपैड-सर्किट हाउस
02.40 बजे- हेलीपैड- सर्किट हाउस से प्रस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें