फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन को आ सकते हैं सीएम, प्रशासन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आ सकते हैं। सीएम के दौरे की सुगबुगाहट मिलने के साथ ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम का मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर का दौरा प्रस्तावित है। हालांकि अभी शासन से सीएम के आने का कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी बार सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद का पहला दौरा होगा। इससे पहले 21 जून को उनका मुरादाबाद का दौरा प्रस्तावित था। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक होनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर समीक्षा बैठक कैंसिल कर दी गई थी। सीएम हवाई अड्डे पर ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करके लौट गए थे। अब तीन सितंबर को फिर मुरादाबाद का दौरा प्रस्तावित है। जिसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रशासन तैयारी में जुट गया है। क्या-क्या व्यवस्था होगी, किन-किन योजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण किया जाएगा, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें