फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने आरएम से पूछा मुरादाबाद को कितनी ई-बसें और चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम के आरएम मोहम्मद परवेज खां से पूछा कि मुरादाबाद में और कितनी ई-बसें पहुंचनी हैं। एक ई-बस को चार्ज करने में कितना समय लगता है और चार्ज होने के बाद कितने किलोमीटर चलती है। आरएम ने सीएम को बताया कि तय प्रक्रिया के तहत 10 और ई-बसें मुरादाबाद को दी जानी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक बस को एक चार्जर से चार्ज करने में 70 मिनट और डुअल चार्जर से 45 मिनट लगते हैं। सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही 10 ई-बसें मुरादाबाद पहुंचाई जाएंगी। सीएम शनिवार शाम 04:05 बजे लाकड़ी फाजलपुर स्थित ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने फीता काटकर ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण किया। साथ ही ई-बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने चार्जिंग स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में जाकर देखा कि किस तरह सभी बसों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बाद करीब सवा चार बजे वह अपने वाहन में बैठकर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। सीएम के कार्यक्रम से पहले आसपास के लोगों को गलियों से भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। कोने-कोने पर पुलिस मुस्तैद रही।
मुख्यमंत्री का काफिला ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन पहुंचने से दो मिनट पहले वहां से गुजरने वाली एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी। गनीमत रही कि मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी। मुख्यमंत्री और अधिकारियों के वाहन वापस निकलने के बाद एंबुलेंस को वहां से निकाला गया। लगभग 15 मिनट एंबुलेंस रास्ते में खड़ी रही। सीएम की गाड़ी चार्जिंग स्टेशन से सर्किट हाउस के लिए निकली तो आला अधिकारियों के बाद स्कॉर्ट के लिए सीओ के ड्राइवर ने भी फौरन गाड़ी निकाली। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई और गाड़ी पीछे हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें