फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी ने मुरादाबाद के निर्यात को पहुंचाया दस हजार करोड़ के पारः योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले से मिले विकास संबंधित प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। ढाई साल से दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत मुरादाबाद का निर्यात दस हजार करोड़ रुपये पहुंचने को है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टारलेंस जारी रहेगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को मंडल के दो दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचा रही है। सरकार ने ओडीओपी की योजना शुरू की है। 2017 तक मुरादाबाद की बात करूं तो एक जिला एक उत्पाद में इस जनपद में परंपरागत पीतल का कारोबार एमएसएमई से पूरी तरह हट गया था। लोगों में निराशा थी, हताशा थी। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और अन्य वर्गों की तमाम बंदिशों के कारण यहां लोगों का पलायन हो रहा था। सरकार ने ओडीओपी के आधार पर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आज इसके परिणाम बहुत अच्छे ढंग से समाने आए हैं। 2017 तक इस जनपद से पीतल के सामानों का निर्यात 4500 करोड़ रुपये हो पाता था। कोविड 19 के बावजूद ढाई वर्ष से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इन सबके बावजूद मुरादाबाद का निर्यात आज दस हजार करोड़ रुपये पार करने जा रहा है। ये चीजें बतातीं हैं कि कदम सही दिशा में बढ़ाए जा रहे हैं।
मध्य गंगा नहर परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां मुख्यालय, पुलिस लाइन नहीं बन पाए हैं। वहां व्यवस्थित तरीके से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने रुचि ली है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टारलेंस की शासन की नीति को प्रशासन सफलता पूर्वक प्रशासन आगे बढ़ा रहा है। विकास संबंधित कुछ प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मुझे मिले हैं। शासन प्राथमिकता के आधार पर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें