फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंशिक रूप से छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। कड़ाके की ठंड झेल रहे शहरवासियों को अभी सर्दी और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी से आंशिक बादल और ठंड बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी मौसम साफ है। इसकी वजह से सुबह शाम कोहरा छाएगा। चार फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। पूर्वानुमान में अभी इसका असर बहुत हल्का आ रहा है। इसकी वजह से मुरादाबाद, रामपुर के आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की आशंका है। सोमवार को सुबह को घना कोहरा रहने और मंगलवार व बुधवार को सुबह-शाम कोहरा और दिन में साफ मौसम रहने का अनुमान है।
रविवार को मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले। सुबह चटख धूप खिली थी। अचानक से वातावरण में घना कोहरा छा गया। दृश्यता मुश्किल से दस से 15 मीटर की ही रह गई। हालांकि दोपहर होते-होते वातावरण साफ हो गया और फिर चटख धूप खिली। रविवार का अवकाश होने की वजह से लोगों ने धूप में बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। धूप की तपिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें