एंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के समापन की शाम फिल्मी गीतों के सजी। इसमें देश भक्ति के साथ जुदाई और इश्क के गीत भी थे। वालीवुड की गायिका सोनिया शर्मा ने जब अपने अनूठे अंदाज में दमादम मस्त कलंदर गीत को छेड़ा तो बड़े पांडाल में मौजूद श्रोता झूम उठे।
उन्होंने सोनिया शर्मा की सराहना की। श्रोताओं का उत्साह देख सोनिया शर्मा ने जब फिल्मी गीत-बिछुड़े तो अभी हम कल परसों, जिउंगी कैसे इस हाल में बरसों, मौत न आई हाय लंबी जुदाई सुनाया तो श्रोताओं का उत्साह और बढ़ा।
इसके बाद सोनिया ने सुनाया- तेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर जो नजर से मिलाई मजा आ गया। गीत पर पूरे पांडाल में माहौल बदल गया। श्रोताओं ने गीत का आनंद लिया। इसी गीत के साथ सोनिया ने देश भक्ति का तराना छेड़ दिया।
एक गीत का मुखड़ा पेश किया-इस देश का यारो क्या कहना, यह देश है दुनिया का गहना। संगीत संध्या में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ तमाम संत और स्थानीय लोग भी संगीत संध्या में गीत संगीत का आनंद लेते रहे।