फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर्मचारियों का ओवरटाइम दबाने पर लिपिक निलंबित, तीन के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के ओवरटाइम भुगतान में लापरवाही भारी पड़ गई। साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करने के बावजूद कर्मचारियों को अक्तूबर माह के वेतन में अतिरिक्त काम का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की लिपिक रेनू गोयल को निलंबित कर दिया है। साथ ही तीन कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह का वेतन मिलने पर कर्मचारियों को पता चला कि उनके साप्ताहिक अवकाश के बदले मिलने वाला ओवरटाइम शामिल नहीं है। इससे नाराज आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताया था। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस समय बकाया भुगतान कराने का भरोसा देकर कर्मचारियों को शांत कराया गया था। निगम प्रशासन ने अब इस मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की है।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी महीने में चार साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी काम करते हैं। इसके बदले उन्हें ओवरटाइम दिया जाता है, लेकिन अक्तूबर माह के काम का भुगतान नवंबर के वेतन में नहीं हुआ। इसी लापरवाही पर लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवाशीष को बंद लिपिक बनाया गया है। पहले उनके पास वेतन संबंधी काम और सदन की कार्रवाई का जिम्मा था। अब ये दोनों काम जतिन शर्मा को सौंप दिए गए हैं। रेनू गोयल के पास भी वेतन तैयार करने की जिम्मेदारी थी, जिसे हटाकर जतिन शर्मा को दे दिया गया है। सदन लिपिक का काम भी अब वही संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें