फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जीवन जीने की एक शैली : रवींद्र

Sat, 19 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉ रवींद्र कुमार ने किसानों से कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि जीवन जीने की एक शैली होनी चाहिए। केंद्र के विभिन्न विषयों के वस्तु विशेषज्ञों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पादप सुरक्षा विशेषज्ञ दीपक कुमार ने बताया कि खेत में फसल अवशेष और कचरे के उचित प्रबंधन से हानिकारक कीटों व रोगजनकों के पनपने की संभावना घट जाती है, इसलिए फसल कटाई के बाद खेत की सफाई अत्यंत आवश्यक है। उद्यान विशेषज्ञ डॉ शिव शंकर वर्मा ने सब्जी व फल वाटिका में स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। सस्य विज्ञान विशेषज्ञ अविनाश चौहान ने कहा कि खेत की मेड़ों और जल निकासी नालियों की नियमित सफाई से खरपतवार व कीट-रोगों का प्रकोप कम होता है, जिससे उपज में सुधार होता है। कार्यक्रम में हरदीप सिंह, नरेश सिंह सैनी, निपेन्द्र, सुरजीत, अशोक कुमार आदि किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों व ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पराज यादव, संदीप कुमार , रणवीर सिंह ने सहयोग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें