फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 फीट गहरे नाले में बगैर उपकरण सफाईकर्मी को उतारा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जेल रोड पर जलभराव होने के बाद सफाई निरीक्षक ने सफाईकर्मी 15 फीट गहरे नाले में बगैर उपकरण उतार दिया। नगर आयुक्त ने फोटो देखने के बाद अधीनस्थों पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार दोहरे ने सफाई जोन आठ के तहत आने वाले क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था और जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि जैन मंदिर से गुरहटटी चौराहे के बीच सड़क पानी से भर गया। यहां 15 फीट गहरा नाला है। क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने एक सफाईकर्मी को बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई के लिए नाले में उतार दिया। नाले की सफाई करते समय सफाईकर्मी का मात्र सिर ही दिखाई दे रहा था। नगर आयुक्त तक रिपोर्ट पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया कि शासन का निर्देश है कि बगैर सुरक्षा उपकरण लिए कोई कर्मचारी गहरे गड्ढों में नहीं घुसेगा। इस मामले में शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार को नोटिस जारी किया गया। उसे तीन दिन में नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

सफाईकर्मी संगठनों ने कमिश्नर से जताई नाराजगी
मुरादाबाद। अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कमिश्नर से मिलकर नाराजगी जताई। साथ ही ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि निगम के सफाई कर्मचारियों को जेल रोड पर मुख्य डाकघर के पास बंद नाले में बगैर सुरक्षा दिए उतारा गया। यह मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। कहा कि एक सफाईकर्मी की जान दुकानों और खोखों से अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

यदि इस प्रकार की पुनरावृत्ति हुई तो सभी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कमिश्नर ने इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुबहान, मोहित चौहान, अरविंद कुमार, नीरज पाराशर, ओमी लाल वाल्मीकि, आरबी आंबेडकर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें