फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का पालन कराने को होर्डिंग उतार रहे सफाई कर्मी को लगा करंट, मौत

Mon, 11 Mar 2019 06:22 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुरादाबाद के उझारी इलाके में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की करंट लगकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हाईटेंशन लाइन का करंट पास में लगे एक लोहे के बोर्ड में उतर आया था जिसे छूते ही सफाई कर्मचारी को जोर का झटका लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सैदनगली के गांव मिर्जापुर डूंगर निवासी 18 वर्षीय अरुण पुत्र शंकर के रूप में की गई है। पुलिस ने युवक की मौत की खबर परिजनों को दे दी है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद से प्रशासनिक अफसरों में भी खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें