फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: 12वीं की छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, आरोपी छात्रा को किया गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का भी लगा आरोप

Sat, 28 Mar 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

बिलारी में छात्रा को बुर्का पहनाने के आरोप में सहपाठी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ पीड़ित के भाई ने केस दर्ज करवाया था। आरोपी को बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा को बुर्का पहनाती सहपाठी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी में कोचिंग सेंटर से लौटते समय 12वीं की छात्रा को बुर्का पहनाने वाली आरोपी सहपाठी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जहां से आरोपी को नोएडा बालिका सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी छात्रा और उसकी अन्य सहेलियों पर पीड़ित छात्रा के भाई ने धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने और नॉनवेज खिलाने का आरोप लगाया था। बिलारी नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी एक युवक ने 22 जनवरी को बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें उसने बताया था कि उसकी बहन कक्षा 12 की छात्रा है। वह बिलारी के मोहल्ला साहूकुंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जाती है वहां अन्य छात्राएं भी पढ़ती हैं। पांच सहपाठी छात्राएं उसकी बहन को बहला फुसलाकर बुर्का पहनने को मजबूर करती हैं और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने को दबाव बना रही हैं।
विज्ञापन


उसे इस मामले में सहपाठी छात्राओं की गहरी साजिश लगती है। इस मामले में चार छात्राएं सहसपुर और एक छात्रा थांवला गांव की रहने वाली है। कोचिंग सेंटर के बाहर बुर्का पहनाने का वीडियो वायरल होने पर यह मामला तूल पकड़ गया था और कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बिलारी पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच कराने की मांग उठाई थी।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि बिलारी के गांव निवासी 17 वर्षीय आरोपी छात्रा को शुक्रवार की दोपहर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार दोपहर बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां से बालिका सुधार गृह नोएडा भेज दिया गया। अन्य आरोपी छात्राओं की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

थाने के बाहर जुटे रहे आरोपी छात्रा के परिजन
आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी थाने के बाहर जुट गए। परिजनों से बताया कि दर्ज रिपोर्ट को खत्म कराने और गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के लिए पांचों छात्राओं ने हाईकोर्ट इलाहाबाद की शरण ली थी। उनका दावा है कि एक छात्रा को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे का आदेश मिल गया शेष चारों आरोपी छात्राओं के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें