फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिड़ियाठेर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाठेर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ईंट-पत्थर भी फेंक कर मारे गए। मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिड़ियाठेर गांव दो पक्षों के बच्चों के बीच कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद बच्चों ने अपने-अपने घर जाकर परिजनों को विवाद के बारे में बताया। इस मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताते हैं कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले और बाद में एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे एक पक्ष से फूल जहां और अरमान जबकि दूसरे पक्ष से फरजाना और मुस्तकीम घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पहले से सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी हंबीर सिंह जादौन का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें