फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कांग्रेस नेताओं के बीच होटल में हाथापाई, गुटबाजी आ रही सामने, पदाधिकारी भी देखते रहे गए

Sun, 25 Feb 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के एक होटल में ठहरे कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों को होटल से बाहर कर दिया। जिस होटल में यह घटना हुई वहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए आए पदाधिकारी ठहरे हुए थे।  
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष शुक्रवार की रात हाथापाई होने पर विवाद बढ़ गया है। इस विवाद को अमरोहा के एक वरिष्ठ नेता से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी का कहना है कि वह अमरोहा लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इसी कारण एक गुट ने उनके खिलाफ साजिश रची है।

विज्ञापन


होटल रिजेंसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ठहरे हुए थे। इस बीच शहर के युवक साजिद ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। अभद्रता का आरोप कांग्रेस के प्रदेश सचिव के समर्थकों पर लगा। कांग्रेस के नेताओं ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों को होटल से बाहर कर दिया था।

इस बारे में पूछने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने सफाई दी कि घटना के समय वह होटल में मौजूद नहीं थे। साजिद ने उनका तीन लाख रुपये लिया था। उसने स्टॉप के साथ पिछले साल अभद्रता की थी। इस मामले में उसके खिलाफ मझोला थाने में केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वर्तमान समय में वह अमरोहा लोकसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। चूंकि हर पार्टी में दो गुट होते हैं। उनके पार्टी में भी एक गुट ने साजिश रचकर उनको फंसाने की कोशिश की है। दूसरे गुट को समर्थन दे रहे नेता भी अमरोहा से टिकट मांग रहे हैं। इस साजिश में शामिल लोगों को वह छोड़ने वाले नहीं हैं। सभी बाहर का रास्ता देखेंगे। अमरोहा जिले में भी इसका असर दिखाई देगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें