जामा मस्जिद चौराहा, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, ईदगाह चौराहा, संभल चौराहा, दस सराय, करूला, कोहिनूर तिराहे तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इनमें कुछ पुलिस कर्मी सादा वर्दी में तैनात किए गए थे। यात्रा मार्ग पर ऊंची-ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया था। तीन एएसपी,आठ सीओ और 12 एसएचओ और 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीएसी जवानों की दो कंपनी भी लगाई गई थी। यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के साथ इंटरसेप्टर वाहन न्याय यात्रा के आगे-आगे चला रहता और पुलिस कर्मी रूट क्लीयर कराता रहा। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एएसपी ऋषभ रुणवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह, एसीएम प्रथम प्रीति सिंह, सीओ कटघर रुद्र कुमार सिंह, सीओ कोतवाली अपेक्षा निम्बाडिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।