फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गणेश विसर्जन को जा रहे दो जुलूसों में टकराव, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में पंचायती मंदिर चौराहे के पास मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गणेश विसर्जन के लिए जा रहे दो जुलूसों में टकराव हो गया। इस दौरान दोनों जुलूसों में शामिल लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान पथराव भी किया गया हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर रामगंगा नदी के घाट पर विसर्जन कराया।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र से गणेश विसर्जन के लिए जुलूस नागफनी क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। लोग डीजे बजाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह जुलूस अभी नागफनी क्षेत्र में पंचायती मंदिर चौराहे के पास पहुंचा था कि इसी दौरान पप्पू हलवाई वाली गली से लोग गणेश मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। इनका वाहन सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान डीजे बजाते हुए दूसरा जुलूस भी आ गया। दोनों जुलूसों में शामिल लोगों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी बात को लेकर दोनों जुलूस के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों जुलूस में शामिल लोगों में डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा दिया था। पथराव जैसी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें