फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में झमाझम बारिश: आधे घंटे की बारिश में ही जलभराव, स्मार्ट बाजार में भी भरा पानी, जगह-जगह जाम

Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। आधे घंटे की बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। बुध बाजार, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, लाइनपार, और अन्य इलाकों की सड़कों के साथ कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। 
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। नाला सफाई न होने के कारण करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में ही शहर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के इकलाैते स्मार्ट बाजार बुध बाजार में भी पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान बाजार में दुकानों के अंदर भी पानी भर गया। वहीं कई काॅलोनियों में नालियां उफनाने से लोगों के घरों में गंदा पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन का दावा है कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक नालों व नालियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन रविवार शाम को हुई बारिश ने निगम के दावों पर सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि शहर की ज्यादातर सड़कें बारिश से जलमग्न नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, झब्बू का नाला, किसरौल, लाइनपार, दीनदयालनगर आदि इलाकों की मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। हालात यह थे कि कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसी तरह की स्थिति जेल रोड के पीछ, अशोकनगर, जानवरों के अस्पताल के पास, आबकारी भवन के पास, स्टेशन रोड पर फव्वारा चौक के पास, पुराना बस अड्डा के सामने, ईदगाह रोड, रामतलैया कॉलोनी, भोला कॉलोनी, ढक्का कॉलोनी, सूर्यनगर, जयंतीपुर आदि में रही।

4 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
यहां भी बारिश का पानी घंटों सड़क पर भरा रहा। बुध बाजार में दुर्गा मंदिर के पास जूता स्टोर के संचालक अनिल कुमार की दुकान में पानी भर गया। करीब तीन घंटे के बाद दुकान से पानी निकाला जा सका। अनिल ने कहा कि नाले की सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहीं के अरुण कुमार, राजीव सैनी, दीपक अग्रवाल आदि की दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया, जिससे दुकानदारी भी प्रभावित हुई। दुकान में रखा सामान भी बारिश के पानी से खराब हो गया।
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण भी सफाई में बाधा 
नगर निगम ने नालों की सफाई का अभियान शुरू किया है। इस दौरान निगम को जगह-जगह नालों पर अतिक्रमण मिल रहा है। इससे नालों की सफाई भी बाधित हो रही है। दिल्ली रोड और कांठ रोड पर नालों की सफाई का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इससे इस क्षेत्र में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, लेकिन रामपुर रोड के अलावा शहर के भीतरी मोहल्लों में लोग जलभराव से परेशान रहे।
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन नाला धंसा 
लाइनपार में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री ग्रीन सड़क योजना का नाला भी बारिश में धंस गया। यहां नाले के निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। बारिश के बाद नाले में पानी भर गया और मिट्टी भी बैठ गई। जलभराव से स्थानीय लोग परेशान रहे, लेकिन निगम की टीम माैके पर व्यवस्था बनाने के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
17.2 मिलीमीटर हुई बारिश  
दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में रिमझिम और शाम को झमाझम बारिश हुई। शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक 17.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी सुबह 65 फीसदी और शाम को 78 फीसदी रही। हवा की गति पूरब से पश्चिम की ओर दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है।

8 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली 
आंधी के साथ आई तेज बारिश ने रविवार शाम को लगभग शहर के दर्जनों मोहल्लों की बिजली व्यवस्था प्रभावित कर दी। कई जगह पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली लाइन पर गिर गईं। टाउनहॉल, जीएमडी रोड समेत पुराने शहर के कई इलाकों में चार घंटे सप्लाई गुल रही। लोगों के घरों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग बिना लाइट परेशान होते नजर आए। जीएमडी रोड, पारकर रोड पर शाम करीब छह बजे बिजली गुल हुई।

9 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात नौ बजे के बाद सुचारू हुई। यही परेशानी असालतपुरा, करूला, मियां कॉलोनी, आशियाना, रामगंगा विहार, रेल विहार, कबीर नगर कॉलोनी के लोगों को उठानी पड़ी। लोग बिजलीघरों को फोन कर परेशान होते रहे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। रात नौ बजे के बाद जब सप्लाई चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

10 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई इलाकों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली की कटौती हुई। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउनहॉल, जीआईसी, पीटीसी, एकता विहार आदि इलाकों में परेशानी रही। रात 8:30 बजे तक अधिकांश इलाकों की सप्लाई शुरू हो गई, जबकि पीटीसी बिजलीघर में इनसुलेंटर पंक्चर होने के कारण सप्लाई सुचारू करने में समय लगा।  

11 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नालों की सफाई का अभियान चल रहा है। अतिक्रमण की वजह से सफाई कार्य में बाधा पहुंच रही है। अतिक्रमणकारियों से अपील है कि वह स्वयं नालों पर से कब्जा हटा लें। नालों से हर तरह का अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 15 जून से पहले शहर में सभी नालों की सफाई सफाई का काम पूरा हो जाएगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

12 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मेयर ने शहर में सड़कों की खोदाई पर लगाई रोक
नगर निगम की सीमा के भीतर कई स्थानों पर विभिन्न विभागों की ओर से सड़क को खोद कर कार्य कराया जा रहा है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कई क्षेत्रों का भ्रमण भी किया, जिसमें उन्हें काम पूरा हो जाने के बाद भी सड़क के गड्ढों के नहीं भरे जाने की शिकायत मिली। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महापाैर ने नगर निगम अधिनियम-1959 के तहत सड़क खोदाई से संबंधित सभी कार्य तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 

13 of 14
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि गोविंदनगर, लाजपतनगर, सूर्यनगर, कटघर और दौलत बाग में गैस की लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदा गया है। वहीं, लाजपतनगर में प्रभात मार्केट से कटघर थाने तक जलकल विभाग की ओर से साइड पटरी पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा जल निगम की ओर से पीएसी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है, काम पूरा होने के बाद यहां मिट्टी डालकर गड्ढों को पाट दिया गया है।
विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
नया गांव और रामगंगा विहार में सीवर लाइन बिछाने के लिए गड्ढे की खोदाई की जा रही है। सेल्स टैक्स चौराहे से टीडीआई, आशियाना, मधुबनी के सामने आदि स्थानों पर भी जल निगम की ओर से गड्ढे खोदे गए हैं। महापौर ने कहा कि बारिश होने के कारण मिट्टी के दबने व बहने की संभावना है। बरसात खत्म होने तक अब शहर में कहीं भी खोदाई का कार्य नहीं होगा। ऐसा होने पर संबंधित एजेंसी या व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें