फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतर विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल प्रथम रहा। स्कूल के छात्र आर्यन भट्ट और शौर्य महाजन ने यह प्रतियोगिता जीती। सीनियर बालिका वर्ग में शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की श्वेता और तनु ग्रेवाल की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में गांधी नगर पब्लिक स्कूल के अमन वर्मा और लक्ष्य वर्मा विजेता रहे। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल की शानवी और श्रद्धा की जोड़ी ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग में उपविजेता आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के अमिष्ट और आदित्य सिंह की जोड़ी रही। सीनियर बालिका वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल बुद्धि विहार की फियोना निमेश और यशी की जोड़ी उपविजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में वीकेएस पब्लिक स्कूल के जन्मेजय और ऋषभ की जोड़ी उप विजेता रही। इनके अलावा जूनियर बालिका वर्ग में शिरडी साईं स्कूल की वृंदा और शशि की जोड़ी उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का आयोजन स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज नया मुरादाबाद में हुआ। मुख्य अतिथि चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर डॉ. देवेंद्र सिंह रहे। स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज के प्रबंधक विपिन जेटली, सोसायटी की अध्यक्ष नीरू जेटली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में जिले के 22 विद्यालयों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह, नितिन चतुर्वेदी, सागर सिंह, दिव्या त्यागी, सत्येंद्र सिंह और तान्या कश्यप ने किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें